Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-16

Jamshedpur News: फरार दो आरोपियों के घर पुलिस ने बजाई डुगडुगी, इश्तेहार चस्पाकर दी आत्मसमर्पण की चेतावनी

Jamshedpur: जमशेदपुर में लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने न्यायालय के निर्देश पर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों के घर पहुंचकर डुगडुगी बजाई और सार्वजनिक रूप से इश्तेहार चस्पा किया। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों को जल्द से जल्द न्यायालय या पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि न्यायालय के आदेश के तहत यह प्रक्रिया पूरी की गई है। अगर निर्धारित समय सीमा के अंदर आरोपी खुद को कानून के हवाले नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई करते हुए कुर्की-जब्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

फरार आरोपियों के घरों पर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार
आजादनगर और मानगो थाना पुलिस ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों आरोपी लगातार फरार चल रहे थे। इसी वजह से न्यायालय के निर्देश पर उनके घरों पर इश्तेहार लगाया गया है। पुलिस ने कहा कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जांच अधिकारी एएसआई विजय कुमार दुबे के अनुसार, आजादनगर थाना क्षेत्र के अर्जुन अपार्टमेंट, फ्लैट नंबर अल्फा-206 निवासी मो. सरफराज के खिलाफ धोखाधड़ी और विश्वासघात से जुड़े मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई चल रही है। वहीं, मानगो थाना क्षेत्र के आजादनगर बगानशाही निवासी मो. समद के खिलाफ भी इसी तरह के आरोपों में मामला दर्ज है। दोनों आरोपियों के फरार रहने के बाद न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !