Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-17

Shravani Mela Special Train: श्रावणी मेला के लिए रेलवे का तोहफा, रांची-भागलपुर के बीच चलेंगी दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

Shravani Mela Special Train: श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने रांची और भागलपुर के बीच दो जोड़ी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है. इन ट्रेनों के चलने से देवघर और सुल्तानगंज जाने वाले कांवरियों के साथ-साथ आम यात्रियों को भी राहत मिलेगी.

राजाबेड़ा रूट से चलेगी पहली स्पेशल ट्रेन
रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 08690 रांची-भागलपुर स्पेशल 26 जुलाई से 9 सितंबर तक प्रत्येक रविवार और बुधवार को चलेगी. यह ट्रेन शाम 5:40 बजे रांची से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 6:30 बजे भागलपुर पहुंचेगी.

वापसी में 08689 भागलपुर-रांची स्पेशल प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को सुबह 9:10 बजे भागलपुर से चलेगी और रात 10:20 बजे रांची पहुंचेगी. इस ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए कुल 16 कोच लगाए गए हैं.

बरकाकाना रूट से भी मिलेगी अतिरिक्त सुविधा
दूसरी स्पेशल ट्रेन 08646 रांची-भागलपुर 27 जुलाई से 11 सितंबर तक हर सोमवार और शुक्रवार को संचालित होगी. यह शाम 5:30 बजे रांची से रवाना होकर अगले दिन सुबह 6:30 बजे भागलपुर पहुंचेगी. वापसी में 08645 भागलपुर-रांची स्पेशल हर मंगलवार और शनिवार को सुबह 9:10 बजे भागलपुर से चलेगी और रात 9:40 बजे रांची पहुंचेगी.



कुल 28 फेरे लगाएंगी दोनों ट्रेनें
रेलवे के मुताबिक दोनों जोड़ी स्पेशल ट्रेनें 14-14 फेरे लगाएंगी. इससे श्रावणी मेला के दौरान यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी और देवघर व सुल्तानगंज जाने वाले श्रद्धालुओं को अधिक सुविधाजनक यात्रा का विकल्प मिलेगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !