Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-17

Ajay Mahto Arrest: 25 लाख का इनामी हार्डकोर नक्सली अजय महतो उर्फ टाइगर हथियार के साथ गिरफ्तार

Ajay Mahto Arrest: झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान पुलिस और सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है. गिरिडीह पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 25 लाख रुपये के इनामी हार्डकोर माओवादी अजय महतो उर्फ टाइगर को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है. वह प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) की बिहार-झारखंड स्पेशल एरिया कमेटी (BJSAC) का सक्रिय सदस्य था और लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों की सूची में वांछित चल रहा था.

अजय महतो गिरिडीह जिले के पीरटांड़ प्रखंड स्थित पांडेडीह गांव का निवासी है. पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ हत्या, पुलिस बल पर हमला, विस्फोट, लेवी वसूली, आर्म्स एक्ट और यूएपीए सहित 200 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं. वह कई वर्षों से झारखंड समेत आसपास के राज्यों में माओवादी गतिविधियों में सक्रिय था.

2020 में मिली थी देशद्रोह के मुकदमे की मंजूरी
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक वर्ष 2020 में राज्य सरकार ने अजय महतो समेत कई हार्डकोर नक्सलियों के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा चलाने की अनुमति दी थी. यह मंजूरी तत्कालीन उपायुक्त की अनुशंसा के आधार पर दी गई थी.



पूछताछ में मिल सकती हैं कई अहम जानकारियां
गिरफ्तारी के बाद अजय महतो से सुरक्षा एजेंसियां लगातार पूछताछ कर रही हैं. जांच एजेंसियों का मानना है कि उससे माओवादी नेटवर्क, हथियारों की सप्लाई, लेवी वसूली और कई बड़ी नक्सली घटनाओं से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग मिल सकते हैं. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है. पूछताछ और बरामद हथियारों से जुड़ी विस्तृत जानकारी जल्द साझा की जाएगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !