Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-17

Passport Office Bomb Threat: झारखंड के सभी पासपोर्ट कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी, रांची के गैलेक्सिया मॉल में सघन जांच

Passport Office Bomb Threat: झारखंड के सभी पासपोर्ट कार्यालयों को जीमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं. राजधानी रांची के गैलेक्सिया मॉल स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र में पुलिस ने तत्काल सुरक्षा बढ़ाते हुए पूरे परिसर की सघन तलाशी शुरू कर दी.

सूचना मिलते ही सुखदेवनगर थाना पुलिस, बम निरोधक दस्ता और अन्य सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंचे. मॉल के भीतर मौजूद दुकानों, कार्यालयों और आसपास के क्षेत्र की बारीकी से जांच की गई. शुरुआती तलाशी में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है, लेकिन सुरक्षा के मद्देनजर जांच जारी रखी गई है.

साइबर टीम ईमेल भेजने वाले की तलाश में
पुलिस के मुताबिक धमकी भरा संदेश जीमेल के माध्यम से भेजा गया था. मामले की तकनीकी जांच साइबर टीम को सौंप दी गई है. जांच एजेंसियां ईमेल भेजने वाले की पहचान, आईपी एड्रेस और अन्य डिजिटल साक्ष्यों का पता लगाने में जुटी हैं.



पहले भी मिल चुकी हैं ऐसी धमकियां
अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले भी पासपोर्ट कार्यालयों को इसी तरह की धमकियां मिल चुकी हैं. उन मामलों में जांच के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी भी हुई थी. इसी वजह से इस बार भी किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती जा रही है.

फिलहाल पुलिस का कहना है कि अब तक किसी विस्फोटक या संदिग्ध सामग्री की पुष्टि नहीं हुई है. बावजूद इसके सभी पासपोर्ट सेवा केंद्रों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पूरे मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !