Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-26

Draupadi Murmu Meets Shibu Soren: सर गंगाराम अस्पताल पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की ली जानकारी

Jharkhand: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार 26 जून 2025 को नयी दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल पहुंचीं. उन्होंने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन का हालचाल जाना. राष्ट्रपति ने शिबू सोरेन के सुपुत्र और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से दिशोम गुरु के स्वास्थ्य की जानकारी दी.

राष्ट्रपति ने हेमंत सोरेन से ली शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी

हेमंत सोरेन और उनकी विधायक पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन ने शिबू सोरेन के स्वास्थ्य के बारे में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को विस्तार से बताया. शिबू सोरेन के इलाज की भी उनको जानकारी दी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शिबू सोरेन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.

राज्यपाल ने भी शिबू सोरेन का कुशल क्षेम जाना था

इसके पहले बुधवार को झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने भी सर गंगाराम अस्पताल में जाकर गुरु जी का कुशल क्षेम जाना था. परिजनों के साथ बातचीत की थी और शिबू सोरेन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की थी.

रूटीन चेकअप के लिए दिल्ली गये थे शिबू सोरेन

पिछले दिनों शिबू सोरेन रूटीन चेकअप के लिए नयी दिल्ली गये थे. इसी दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गयी. उन्हें सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कर लिया गया. बुधवार को उनकी तबीयत में सुधार आना शुरू हुआ. झामुमो प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कल कहा था कि शिबू सोरेन की स्थिति अभी स्थिर है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !