Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-17

Jharkhand News: सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य को लेकर डॉ. इरफान अंसारी ने जताई चिंता, केंद्र से समुचित इलाज सुनिश्चित करने की मांग की

Jharkhand: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए केंद्र सरकार से उनके समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि वांगचुक की मौजूदा स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए उन्हें तत्काल बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी चाहिए।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से की हस्तक्षेप की अपील
डॉ. इरफान अंसारी ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा से आग्रह किया कि सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए और उनके इलाज में किसी प्रकार की कमी न रहने दी जाए। उन्होंने कहा कि गंभीर स्वास्थ्य परिस्थितियों में समय पर उपचार उपलब्ध कराना आवश्यक है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सोनम वांगचुक का आंदोलन देश के युवाओं और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को सामने रखता है। उनके अनुसार, इस विषय पर केंद्र सरकार को गंभीरता और मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए आवश्यक कदम उठाने चाहिए।

राहुल गांधी से भी की हस्तक्षेप की अपील
डॉ. इरफान अंसारी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से भी इस मामले में हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी इस दिशा में पहल करें ताकि सोनम वांगचुक को आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं समय पर मिल सकें और उनके स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को लेकर उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !