Aaj Ka Panchang: आज 18 जुलाई 2026, शनिवार को आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है, जिसे स्कंद पंचमी के नाम से भी जाना जाता है। पंचमी तिथि 19 जुलाई तड़के 3:42 बजे तक रहेगी, इसके बाद षष्ठी तिथि शुरू होगी। आज वरीयान योग रात 8:46 बजे तक रहेगा, फिर परिघ योग प्रारंभ होगा। बव करण दोपहर 4:06 बजे तक और उसके बाद बालव करण तड़के 3:42 बजे तक रहेगा। यदि आप नया व्यवसाय, यात्रा या कोई महत्वपूर्ण कार्य शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो शुभ और अशुभ समय का विशेष ध्यान रखें।
शुभ मुहूर्त और राहुकाल
आज सूर्योदय सुबह 5:35 बजे और सूर्यास्त शाम 7:20 बजे होगा। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:00 बजे से 12:55 बजे तक तथा अमृत काल सुबह 11:45 बजे से दोपहर 1:19 बजे तक रहेगा, जो मांगलिक और शुभ कार्यों के लिए अनुकूल माना गया है। वहीं राहुकाल सुबह 9:01 बजे से 10:44 बजे तक, गुलिकाल सुबह 5:35 बजे से 7:18 बजे तक और यमगण्ड दोपहर 2:10 बजे से शाम 3:54 बजे तक रहेगा। इन अशुभ समयों में नए कार्यों की शुरुआत से बचना बेहतर माना जाता है।
सूर्य-चंद्रमा और नक्षत्र की स्थिति
आज सूर्यदेव कर्क राशि में विराजमान हैं, जबकि चंद्रमा रात 11:59 बजे तक सिंह राशि में रहेंगे और उसके बाद कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। चंद्रोदय सुबह 9:40 बजे तथा चंद्रास्त रात 10:04 बजे होगा। चंद्रमा शाम 6 बजे तक पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में रहेंगे, इसके बाद उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र का आरंभ होगा। उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र 26°40 सिंह से 10°00 कन्या राशि तक माना जाता है। इसके स्वामी सूर्यदेव हैं, जबकि देवता अर्यमा हैं, जिन्हें मित्रता और एकजुटता का प्रतीक माना जाता है।
कैसा रहेगा आज का दिन
ज्योतिषाचार्य आनंद सागर पाठक (एस्ट्रोपत्री) के अनुसार उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में जन्मे या इससे प्रभावित लोगों में विनम्रता, मेहनत, बुद्धिमत्ता और नेतृत्व क्षमता देखने को मिलती है। ऐसे लोग भरोसेमंद मित्र, उदार और ईमानदार होते हैं तथा अपने कार्य के प्रति पूरी निष्ठा से समर्पित रहते हैं। हालांकि, कभी-कभी उनमें क्रोध की प्रवृत्ति भी देखी जाती है। आज शुभ मुहूर्त का लाभ उठाकर किए गए कार्यों में सफलता मिलने की संभावना अधिक रहेगी।