Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-18

Shravani Mela 2026: बांग्ला सावन शुरू होते ही बाबा धाम में उमड़ी भीड़, पहले दिन 40 हजार श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

Shravani Mela 2026: बांग्ला पंचांग के अनुसार सावन माह की शुरुआत के साथ ही बाबा बैद्यनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। 17 जुलाई से शुरू हुआ बांग्ला सावन 17 अगस्त तक चलेगा। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, नेपाल, भूटान और सिक्किम समेत विभिन्न राज्यों से कांवरियों का बाबा धाम पहुंचना शुरू हो गया है।

"बोल बम" और "हर-हर महादेव" के जयघोष से गूंजा मंदिर परिसर
बांग्ला सावन के पहले दिन शुक्रवार सुबह से ही बाबा बैद्यनाथ मंदिर परिसर और आसपास का इलाका "बोल बम" और "हर-हर महादेव" के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने सबसे पहले शिवगंगा में स्नान किया और तीर्थ पुरोहितों के सान्निध्य में संकल्प लेने के बाद मानसरोवर स्थित फुट ओवर ब्रिज के पास से कतारबद्ध होकर मंदिर में प्रवेश किया। इसके बाद उन्होंने बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

पहले दिन 40 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
मंदिर प्रशासन के अनुसार, बांग्ला सावन के पहले दिन करीब 40 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ के दर्शन और जलाभिषेक किए। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शीघ्र दर्शनम् मार्ग से स्पर्श पूजा का भी लाभ उठाया। प्रशासन ने बताया कि 30 जुलाई से विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला शुरू होगा। मेले की शुरुआत के साथ ही स्पर्श पूजा पूरी तरह बंद कर दी जाएगी। इस दौरान श्रद्धालु केवल अर्घा के माध्यम से जलार्पण कर सकेंगे।

मेले की तैयारियां अंतिम चरण में
श्रावणी मेले को लेकर जिला प्रशासन और मंदिर प्रशासन ने सुरक्षा, यातायात, पेयजल, स्वास्थ्य और स्वच्छता समेत सभी आवश्यक तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। बांग्ला सावन की शुरुआत के साथ ही बाबा नगरी में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !