Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-18

Tata Steel Transfer: टाटा स्टील में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, विदेश में भी हुई तैनाती

Tata Steel Transfer: टाटा स्टील ने संगठनात्मक संरचना को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ अधिकारियों के स्तर पर व्यापक प्रशासनिक फेरबदल किया है। कंपनी ने विभिन्न विभागों और सहयोगी इकाइयों में कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं, जबकि कुछ अधिकारियों का तबादला देश और विदेश स्थित इकाइयों में किया गया है। अधिकांश नई नियुक्तियां 1 अगस्त, 1 सितंबर और 1 दिसंबर 2026 से प्रभावी होंगी। टाटा स्टील ने कविता महतो को कंपनी का ब्रांड कस्टोडियन एवं चीफ स्ट्रैटेजिक कम्युनिकेशन नियुक्त किया है। इस नई जिम्मेदारी के तहत वे कंपनी की ब्रांड रणनीति, कॉरपोरेट कम्युनिकेशन और ब्रांड वैल्यू को मजबूत करने का कार्य संभालेंगी।

अमित अग्रवाल और राहुल लाल को नई जिम्मेदारियां 
अमित अग्रवाल को चीफ इलेक्ट्रिकल स्टील प्रोजेक्ट - ऑपरेशन डाउनस्ट्रीम नियुक्त किया गया है। वर्तमान में वह टिनप्लेट डिवीजन में मार्केटिंग एवं सेल्स के प्रमुख हैं। वह 1 दिसंबर 2026 से अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं, राहुल लाल, जो अभी तक चीफ प्रोक्योरमेंट, सप्लायर मैनेजमेंट एवं प्रोसेस इम्प्रूवमेंट के पद पर कार्यरत थे, उन्हें चीफ प्रोक्योरमेंट - बल्क कमोडिटीज एंड इंडस्ट्रियल गैसेस (डिज़िग्नेटेड) बनाया गया है। उनकी नई नियुक्ति 1 अगस्त 2026 से प्रभावी होगी। 

बदला गया विभाग का नाम
कंपनी ने चीफ प्रोक्योरमेंट, सप्लायर मैनेजमेंट एंड प्रोसेस इम्प्रूवमेंट पदनाम को बदलकर चीफ सप्लायर मैनेजमेंट एंड प्रोक्योरमेंट एक्सीलेंस कर दिया है। इस पद पर अमृता गुप्ता जुठानी, जो वर्तमान में सीएसएम ब्रांडेड प्रोडक्ट्स (फ्लैट प्रोडक्ट्स) में कार्यरत हैं, नियुक्त की गई हैं।

तीन वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां 
स्पेशियलिटी स्टील लॉन्ग प्रोडक्ट्स के मुख्य विपणन एवं बिक्री प्रमुख एन.पी. वेंकटेशन को तीन वर्षों के लिए एसआईडब्ल्यू थाईलैंड में प्रतिनियुक्त किया गया है, जहां वे कंपनी के व्यावसायिक संचालन की जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं, मेरामंडली परियोजना में बदलाव करते हुए सुमन कुमार मंडयाल को मुख्य परियोजना एवं प्लांट सेवाएं, टाटा स्टील मेरामंडली (एसेट एवं ऊर्जा प्रबंधन) के पद से मुख्य परियोजना एवं निर्माण - मेरामंडली नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, वर्तमान में मुख्य एग्रीको व्यवसाय एवं रिटेल पहल के प्रमुख संजय अग्रवाला को मेटालिक्स डिवीजन का मुख्य विपणन एवं बिक्री प्रमुख बनाया गया है। वे 1 अगस्त से नई जिम्मेदारी संभालेंगे।

सिद्धार्थ मिश्रा और सत्यजीत मैती को मिली नई जिम्मेदारी
वर्तमान में सीएसएम ब्रांडेड प्रोडक्ट्स एंड रिटेल - फ्लैट प्रोडक्ट्स में कार्यरत सिद्धार्थ मिश्रा को जेसीएपीसीपीएल में महाप्रबंधक – विपणन, बिक्री एवं आपूर्ति श्रृंखला नियुक्त किया गया है। वे 1 सितंबर से अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं, अब तक मुख्य विपणन एवं बिक्री - वायर डिवीजन के पद पर कार्यरत सत्यजीत मैती को मुख्य विपणन एवं बिक्री - आईबीएमडी की जिम्मेदारी दी गई है। इन प्रशासनिक बदलावों से संबंधित आदेश टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (एमडी एवं सीईओ) टी. वी. नरेंद्रन के हस्ताक्षर से जारी किए गए हैं। कंपनी का मानना है कि इन बदलावों से विभिन्न व्यावसायिक इकाइयों के संचालन, विपणन, प्रोक्योरमेंट, ब्रांड प्रबंधन और परियोजना प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !