Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-18

Tata Sales Growth: टाटा मोटर्स ने फिर मारी बाजी, FY27 की पहली तिमाही में महिंद्रा को पछाड़ बनी देश की नंबर-2 कार कंपनी

Tata Sales Growth: भारतीय पैसेंजर व्हीकल बाजार में वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में रैंकिंग में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. टाटा मोटर्स ने बिक्री के मामले में महिंद्रा एंड महिंद्रा को पीछे छोड़ते हुए दोबारा देश की दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी का स्थान हासिल कर लिया है. हालांकि, मारुति सुजुकी पहले स्थान पर अपनी बढ़त बनाए हुए है.
Punch और Nexon ने बढ़ाई टाटा की रफ्तार
सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स के अप्रैल से जून 2026 के डिस्पैच आंकड़ों के मुताबिक, टाटा मोटर्स ने पहली तिमाही में 1,87,953 पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री दर्ज की. वहीं महिंद्रा एंड महिंद्रा 1,74,745 यूनिट्स के साथ तीसरे स्थान पर रही. मारुति सुजुकी 5,25,228 यूनिट्स की बिक्री के साथ बाजार में सबसे आगे रही, जबकि हुंडई मोटर इंडिया 1,39,374 यूनिट्स के साथ चौथे स्थान पर रही.

दो एसयूवी मॉडल बने सबसे बड़ी ताकत
टाटा मोटर्स की इस वापसी में उसकी दो लोकप्रिय एसयूवी Punch और Nexon की अहम भूमिका रही. पहली तिमाही के दौरान Punch कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही, जिसकी 60,321 यूनिट्स की बिक्री हुई. वहीं Nexon की 55,561 यूनिट्स बिकीं. इन दोनों मॉडलों की मजबूत मांग ने कंपनी की कुल बिक्री को नई मजबूती दी.

बाजार में बढ़ी प्रतिस्पर्धा
पहली तिमाही के आंकड़े बताते हैं कि भारतीय कार बाजार में कंपनियों के बीच प्रतिस्पर्धा लगातार तेज हो रही है. Punch और Nexon ने न केवल टाटा मोटर्स की बाजार हिस्सेदारी मजबूत की, बल्कि देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की सूची में भी अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई. फिलहाल SIAM द्वारा जारी तिमाही आंकड़ों के अनुसार टाटा मोटर्स ने दूसरी सबसे बड़ी पैसेंजर व्हीकल कंपनी का स्थान अपने नाम कर लिया है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !