Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-18

Ranchi News : 25 लाख के इनामी अजय महतो की गिरफ्तारी के बाद पत्नी के आत्मसमर्पण की चर्चा, आधिकारिक पुष्टि का इंतजार

Ranchi News : झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान के बीच 25 लाख रुपये के इनामी माओवादी अजय महतो उर्फ टाइगर उर्फ बासुदेव की गिरफ्तारी के बाद उसकी पत्नी बबीता के भी आत्मसमर्पण करने की सूचना सामने आई है। हालांकि, पुलिस या सुरक्षा एजेंसियों की ओर से अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।


सूत्रों के अनुसार, पति की गिरफ्तारी के बाद बबीता ने माओवादी संगठन में बने रहने के बजाय सुरक्षाबलों के समक्ष आत्मसमर्पण करने का फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से संगठन से जुड़ी थी और उसके खिलाफ गिरिडीह, बोकारो और पश्चिमी सिंहभूम समेत कई जिलों में नक्सली गतिविधियों से जुड़े मामले दर्ज हैं।

संयुक्त अभियान में गिरफ्तार हुआ था अजय महतो

गौरतलब है कि झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 25 लाख रुपये के इनामी अजय महतो को गिरफ्तार किया था। वह पारसनाथ और सारंडा क्षेत्र में माओवादी गतिविधियों का प्रमुख चेहरा माना जाता था और सुरक्षा एजेंसियों की वांटेड सूची में शामिल था। फिलहाल बबीता के कथित आत्मसमर्पण को लेकर सुरक्षा एजेंसियों की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !