Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-18

West Singhbhum News: पश्चिमी सिंहभूम के पनसुवां में विवाहिता की मौत के बाद विवाद, मायके पक्ष ने इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप

West Singhbhum News: पश्चिमी सिंहभूम के पनसुवां गांव में 24 वर्षीय करिश्मा राय की मौत के बाद मायके और ससुराल पक्ष के बीच विवाद गहरा गया है. मायके वालों का आरोप है कि करिश्मा की तबीयत बिगड़ने के बावजूद उसे समय पर अस्पताल नहीं ले जाया गया. उनका कहना है कि पहले झाड़-फूंक कराई गई और हालत गंभीर होने पर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

दूसरी ओर, ससुराल पक्ष ने सभी आरोपों से इनकार किया है. उनका कहना है कि इलाज में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती गई.


फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !