Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-18

Adityapur News: आदित्यपुर के वार्ड संख्या 20 में बिना सत्यापन वैध वोटरों के नाम काटने का आरोप, अंचल अधिकारी को की गई लिखित शिकायत

Adityapur: आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में चल रहे मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य में बड़ी गड़बड़ी के आरोप सामने आए हैं। भाजपा नेता विशु महतो ने शनिवार को गम्हरिया अंचल अधिकारी (CO) से मुलाकात कर बीएलओ (BLO) द्वारा की जा रही अनियमितताओं की लिखित शिकायत की और मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।


वैध वोटरों के नाम काटने का आरोप
अंचल अधिकारी को सौंपे पत्र में भाजपा नेता ने बताया कि वार्ड संख्या 20 के मतदान केंद्र संख्या 138 कुंती कुमारी और 139 लक्ष्मी रानी महतो में बीएलओ नियमों के तहत काम नहीं कर रहे हैं। आरोप है कि मतदाताओं के घर जाकर भौतिक सत्यापन करने के बजाय, "शिफ्टिंग" के नाम पर वैध वोटरों के नाम सूची से हटाए जा रहे हैं। इससे क्षेत्र के सैकड़ों नागरिकों के मताधिकार से वंचित होने का खतरा पैदा हो गया है।

ड्यूटी से वालंटियर गायब, प्रक्रिया हुई धीमी
शिकायत में यह भी उजागर किया गया कि पुनरीक्षण कार्य में बीएलओ की मदद के लिए तैनात किए गए वालंटियर अधिकांश बूथों से नदारद हैं। उनकी अनुपस्थिति के कारण बीएलओ पर काम का बोझ बढ़ गया है और फॉर्म भरवाने की रफ्तार बेहद धीमी हो गई है। इसके बावजूद, विभिन्न केंद्रों पर मतदाता सुबह से ही कतारों में लगकर अपने प्रपत्र और दस्तावेज जमा करने में जुटे हैं।

सीओ ने दिया निष्पक्ष जांच का भरोसा
विशु महतो ने संबंधित बूथों पर तत्काल जांच टीम भेजने की मांग करते हुए कहा कि फर्जी नाम हटाने की आड़ में किसी भी असली वोटर का नाम कटना लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। मामले को गंभीरता से लेते हुए गम्हरिया अंचल अधिकारी ने आरोपों की निष्पक्ष जांच कराकर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !