Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-18

Adityapur Crime News: आदित्यपुर पुलिस ने बलात्कार और गर्भपात मामले में फरार आरोपी को गम्हरिया से किया गिरफ्तार

Adityapur: आदित्यपुर पुलिस ने बलात्कार और गर्भपात के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित रूप से की गई है। आदित्यपुर थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता पुष्पा महतो के लिखित आवेदन पर पुलिस ने (दिनांक 16/07/2026) को नए कानून (BNS) की धारा 69 और 89 के अंतर्गत मामला दर्ज किया था। मामला दर्ज होने के बाद से ही आरोपी पुलिस से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था।

गम्हरिया के नमोपाड़ा से हुई गिरफ्तारी
गिरफ्तारी के डर से फरार चल रहे 46 वर्षीय आरोपी दिलीप गोराई को पुलिस ने 18 जुलाई 2026 को गम्हरिया के नमोपाड़ा इलाके से धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी करते हुए आरोपी दिलीप गोराई को शनिवार को ही माननीय न्यायालय में पेश करने के लिए भेज दिया, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत (जेल) में भेज दिया गया है। पुलिस इस गंभीर मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की आगे की जांच कर रही है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !