Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-18

Palamu News: पलामू में अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, SP के निर्देश पर 2000 हिस्ट्रीशीटर रडार पर

Palamu News: पलामू जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पलामू पुलिस ने बड़ा अभियान शुरू किया है। एसपी कपिल चौधरी के निर्देश पर करीब 2000 आपराधिक इतिहास वाले लोगों को पुलिस के रडार पर रखा गया है। इनकी गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है ताकि किसी भी संभावित वारदात को पहले ही रोका जा सके।

पुराने अपराधियों की बनाई गई श्रेणीवार सूची
पुलिस ने पुराने आपराधिक रिकॉर्ड वाले लोगों की विस्तृत सूची तैयार कर उन्हें अपराध की प्रकृति के आधार पर अलग-अलग श्रेणियों में बांटा है। सबसे अधिक निगरानी मेदिनीनगर, चैनपुर और लेस्लीगंज क्षेत्र के अपराधियों पर रखी जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस रणनीति से अपराधियों की गतिविधियों पर अधिक प्रभावी ढंग से नजर रखी जा सकेगी।

तीन स्पेशल टीमें करेंगी बड़ी कार्रवाई
अपराध मुक्त पलामू के लक्ष्य को लेकर तीन विशेष टीमों का गठन किया गया है, जिनकी जिम्मेदारी सब-इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारियों को सौंपी गई है। ये टीमें मुख्य रूप से नारकोटिक्स तस्करी, आर्म्स एक्ट के तहत अवैध हथियारों के कारोबार और लूट, डकैती व चोरी जैसे प्रॉपर्टी ऑफेंस पर विशेष कार्रवाई करेंगी।

संदिग्ध गतिविधि पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई
एसपी कपिल चौधरी ने कहा कि निगरानी सूची में शामिल किसी भी व्यक्ति की गतिविधि संदिग्ध मिलने पर उसके खिलाफ सीसीए लगाने, जिलाबदर करने या नियमित रूप से थाने में हाजिरी लगाने जैसी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का उद्देश्य जिले में शांति व्यवस्था कायम रखते हुए आपराधिक गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाना है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !