Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-18

Jamtara News: जामतड़ा में घर में घुसकर महिला से छेड़खानी और पिस्टल के बल पर धमकी, नारायणपुर थाने में 12 नामजद पर FIR

Jamtara: जामतड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के कमलपुरा गांव से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। यहाँ एक महिला के घर में जबरन घुसकर हथियार के बल पर छेड़खानी करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। पीड़िता की लिखित शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में कमलपुरा निवासी पीड़िता नसिबा खातून ने बताया कि बीते 13 मार्च को कई लोग एक राय होकर अचानक उनके घर में घुस आए। इस दौरान आरोपियों ने उन पर पिस्टल तान दी और उनके साथ बदसलूकी व छेड़खानी की। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया, तो उन्हें गंभीर अंजाम भुगतने और जान से मारने की धमकी दी गई।

नए कानून की धाराओं में केस दर्ज
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए नारायणपुर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं (333, 126(2), 76, 351, 352, 3(5)) और आर्म्स एक्ट (26/35) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।  FIR में आजाद अंसारी, श्यामुद्दीन अंसारी, महमूद अंसारी, नजरुल अंसारी, जैनुल अंसारी, एनुल अंसारी, अनारुल अंसारी, समीम अंसारी, महबूब अंसारी, इरशाद अंसारी, वारिश अंसारी तथा हबीब उल्लाह को आरोपी बनाया गया है. नारायणपुर थाना पुलिस के अनुसार, इस पूरे मामले की कमान अनुसंधानकर्ता उप-निरीक्षक (SI) साकेत प्रताप देव को सौंपी गई है। फिलहाल पुलिस केस से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। अब तक इस मामले में किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी या उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की पुष्टि नहीं हुई है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !