Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-18

Ranchi News : रांची विश्वविद्यालय में PhD नियमों पर बनी सहमति, नए SOP को विशेषज्ञों की मंजूरी, उच्च स्तरीय बैठक में PhD Regulation 2022 पर विस्तृत चर्चा

Ranchi News : रांची विश्वविद्यालय के कुलपति सभागार में शनिवार को PhD Regulation 2022 और मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) को लेकर उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता CPRHE-NIEPA, नई दिल्ली के निदेशक प्रो. पी. के. मिश्रा ने की।


बैठक में विश्वविद्यालय द्वारा तैयार किए गए नए SOP और PhD परिनियम पर विस्तार से चर्चा की गई। विभिन्न विश्वविद्यालयों से आए विशेषज्ञों ने अपने सुझाव दिए और सर्वसम्मति से नए परिनियम को मंजूरी दी। विशेषज्ञों का मानना था कि यह SOP और परिनियम अन्य विश्वविद्यालयों के लिए भी उपयोगी मॉडल साबित हो सकता है।

शोध कार्य को बढ़ावा देने के लिए नई व्यवस्था को अंतिम रूप

सामाजिक विज्ञान संकाय के अध्यक्ष एवं अनुसंधान निदेशक डॉ. मो. परवेज हसन ने कहा कि कुलपति प्रो. सरोज शर्मा के कार्यभार संभालने के बाद विश्वविद्यालय में शोध गतिविधियों को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसी दिशा में PhD Regulation 2022 और SOP को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

बैठक में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय के प्रो. गुलशन धामीजा, सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ राजस्थान के प्रो. बी. सी. महापात्रा और हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय की प्रो. सीमा धवन सहित कई विशेषज्ञ शामिल हुए। रांची विश्वविद्यालय की ओर से छात्र कल्याण अध्यक्ष प्रो. सुदेश कुमार साहू, कुलसचिव डॉ. राज कुमार शर्मा, डॉ. नीरज कुमार और डॉ. राज कुमार सिंह भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का स्वागत डॉ. मो. परवेज हसन ने किया, जबकि संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. राज कुमार शर्मा ने किया।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !