Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-18

Jamshedpur News: सरयू राय ने की स्वास्थ्य मंत्री से बात, एमजीएम के होमगार्ड और आउटसोर्सिंग कर्मियों के बकाया वेतन पर मिला आश्वासन

Jamshedpur News: एमजीएम अस्पताल में कई महीनों से वेतन का इंतजार कर रहे होमगार्ड जवानों और आउटसोर्सिंग कर्मियों को जल्द राहत मिल सकती है. जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने बताया कि इस मुद्दे पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी से उनकी बातचीत हुई है. मंत्री ने लंबित वेतन का भुगतान जल्द कराने और अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने का भरोसा दिया है.
वेतन भुगतान और सुरक्षा व्यवस्था पर बनी सहमति
सरयू राय ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री ने आश्वासन दिया है कि होमगार्ड जवानों और आउटसोर्सिंग कर्मियों के बकाया वेतन का जल्द भुगतान कराया जाएगा. साथ ही एमजीएम अस्पताल में पर्याप्त संख्या में सुरक्षाकर्मियों की नियुक्ति कर सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाएगा. उन्होंने उम्मीद जताई कि विभाग जल्द इस दिशा में आवश्यक कार्रवाई करेगा.

वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों की बढ़ी परेशानी
विधायक ने कहा कि हाल ही में वे उस महिला होमगार्ड जवान से मिले थे, जिसने कई महीनों तक वेतन नहीं मिलने के कारण आर्थिक तंगी में फिनाइल पी लिया था. इसके बाद अस्पताल के अन्य होमगार्ड जवानों और आउटसोर्सिंग कर्मियों ने भी उन्हें बताया कि पिछले करीब पांच महीनों से उनका वेतन लंबित है. अधिकारियों से हुई बातचीत में यह जानकारी मिली कि आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को ठेकेदार की ओर से आंशिक भुगतान किया जा रहा है, जबकि होमगार्ड जवानों को कई महीनों से कोई वेतन नहीं मिला है.

सफाईकर्मियों की मजदूरी को लेकर भी उठाई आवाज
सरयू राय ने नगर निकायों में कार्यरत सफाईकर्मियों, ठेका और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के वेतन भुगतान में कथित अनियमितताओं पर भी चिंता जताई. उन्होंने बताया कि जेएनएसी के सफाईकर्मियों ने उनसे शिकायत की है कि उन्हें सरकार द्वारा तय न्यूनतम मजदूरी से कम भुगतान किया जा रहा है. साथ ही कम संख्या में कर्मचारियों से अधिक काम लिया जा रहा है और पीएफ व ईएसआई से जुड़े मामलों में भी पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है. विधायक ने नगर विकास मंत्री से इस मामले में हस्तक्षेप कर न्यूनतम मजदूरी का समय पर भुगतान सुनिश्चित कराने की मांग की है. उन्होंने कहा कि यदि श्रमिकों के अधिकारों की अनदेखी जारी रही तो मजदूरों के हित में आंदोलन और आगे की कार्रवाई पर विचार किया जाएगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !