Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-18

Giridih New: जमुआ से इलाज कराकर लौट रहे बाइक सवार दंपति हादसे का शिकार, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल

Giridih News: गिरिडीह के पचंबा थाना क्षेत्र के पथला नावाडीह के पास शनिवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दंपति दुर्घटना का शिकार हो गए। हादसे में डांडीडीह निवासी 35 वर्षीय सुनील पासवान की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी 30 वर्षीय बेजेंती देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों जमुआ से इलाज कराकर अपने घर लौट रहे थे, तभी उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई।


डॉक्टर नेहा कुमारी की तत्परता से मिली तत्काल मदद
हादसे के बाद दंपति कुछ समय तक सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़े रहे। इसी दौरान कैंप ड्यूटी समाप्त कर एंबुलेंस से लौट रही डॉक्टर नेहा कुमारी की नजर दोनों पर पड़ी। उन्होंने तुरंत एंबुलेंस रुकवाकर कर्मियों की मदद से घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया। उनकी त्वरित कार्रवाई से घायल महिला को समय पर चिकित्सकीय सहायता मिल सकी।

सदर अस्पताल में जांच के बाद चिकित्सकों ने सुनील पासवान को मृत घोषित कर दिया। वहीं, बेजेंती देवी की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। सुनील की मौत की खबर सुनते ही परिवार में मातम छा गया। पचंबा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कराई और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह बाइक का अनियंत्रित होना बताया जा रहा है।

मानवता की मिसाल बनी डॉक्टर और एंबुलेंस टीम
इस हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं, लेकिन डॉक्टर नेहा कुमारी और एंबुलेंस टीम की संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई ने मानवता की मिसाल पेश की। स्थानीय लोगों ने डॉक्टर और एंबुलेंस कर्मियों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी तत्परता से घायल महिला को समय पर इलाज मिल सका।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !