Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-18

Jharkhan News : सदर अस्पताल में तोड़फोड़ पर स्वास्थ्य मंत्री सख्त, दोषियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश

Jharkhand News : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने शनिवार को जामताड़ा सदर अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में हुई तोड़फोड़ की घटना पर गहरी नाराजगी जताई और अधिकारियों से पूरे मामले की जानकारी ली। निरीक्षण के बाद उन्होंने दावा किया कि घटना में अस्पताल को करीब एक करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।


स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाना किसी भी हाल में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को घटना में शामिल सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही नामजद आरोपियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई करने की बात कही।

अस्पताल की व्यवस्था का भी लिया जायजा

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सा उपकरणों और मरीजों को मिल रही सुविधाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को क्षतिग्रस्त संसाधनों की जल्द मरम्मत कराने के निर्देश दिए, ताकि इलाज की व्यवस्था प्रभावित न हो।

डॉ. अंसारी ने कहा कि सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है, लेकिन इस तरह की घटनाएं विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न करती हैं। उन्होंने कहा कि कानून अपना काम करेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !