Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-19

Palamu News: पलामू में खराब ट्रांसफॉर्मर दुरुस्त कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

Palamu News: पलामू जिले में ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत के दौरान एक बिजली मिस्त्री की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान तरहसी प्रखंड के परसावां गांव निवासी सत्येंद्र मेहता के रूप में हुई है। यह हादसा शनिवार रात परसाई ग्रिड क्षेत्र के सुखरो-सेलारी गांव में उस वक्त हुआ, जब वे खराब ट्रांसफॉर्मर को दुरुस्त करने में जुटे थे।

करंट लगने से मिस्त्री की मौके पर मौत
स्थानीय लोगों के मुताबिक मरम्मत का काम चल ही रहा था कि अचानक बिजली आपूर्ति बहाल हो गई। इससे सत्येंद्र मेहता तेज करंट की चपेट में आ गए। करंट का झटका इतना भीषण था कि उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।

परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप
घटना से आक्रोशित परिजनों ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उनका आरोप है कि सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किए जाने के कारण यह हादसा हुआ। परिजनों ने जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के साथ-साथ मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !