Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-19

Jamshedpur Crime News: सीतारामडेरा के उरांव बस्ती में युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, घायल के शरीर पर आए 10 टांके; सोने की चेन छीनकर बदमाश फरार

Jamshedpur Crime News: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के उरांव बस्ती स्थित गणेश मंदिर के पास एक युवक पर धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है. हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. पीड़ित ने आरोप लगाया है कि हमलावर उसके गले से सोने की चेन भी छीनकर फरार हो गए. मामले में थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की गई है.

देर रात रास्ता रोककर किया हमला
गढ़ाबासा निवासी अभिषेक चौधरी ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 17 जुलाई की रात करीब 12:30 बजे वह अपने दो साथियों के साथ उरांव बस्ती स्थित गणेश मंदिर के पास गया था. इसी दौरान बादल मिंज अपने कुछ साथियों के साथ वहां पहुंचा और अचानक उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया.

हमले में गंभीर चोट, अस्पताल में लगे 10 टांके
अचानक हुए हमले में अभिषेक चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए. उनके साथ मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनके शरीर पर 10 टांके लगाए गए.

सोने की चेन छीनने का भी आरोप
घायल अभिषेक ने आरोप लगाया है कि हमला करने के बाद आरोपियों ने उनके गले से सोने की चेन भी छीन ली. उन्होंने बादल मिंज और उसके साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है. सीतारामडेरा थाना पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !