Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-19

Sonam Wangchuk Hunger Strike : सोनम वांगचुक की पत्नी पहुंचीं हाईकोर्ट, अस्पताल बदलने की मांगी अनुमति

Sonam Wangchuk Hunger Strike : सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंग्मो ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर कर वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल से किसी अन्य अस्पताल में स्थानांतरित करने की अनुमति देने की मांग की है। उन्होंने अस्पताल पर भरोसा नहीं जताते हुए आरोप लगाया कि वांगचुक को उनकी इच्छा के विरुद्ध अस्पताल में रखा गया है।


याचिका में कहा गया है कि सोनम वांगचुक जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन अनशन पर थे। अनशन के 21वें दिन उन्हें सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। गीतांजलि आंग्मो का आरोप है कि अस्पताल में उन्हें परिवार, वकीलों और पिछले कई दिनों से स्वास्थ्य की निगरानी कर रहे डॉक्टरों से मिलने की अनुमति नहीं दी जा रही है।

हाईकोर्ट से रिहाई और निजी अस्पताल में भर्ती की मांग

याचिका में वांगचुक की कथित हिरासत को असंवैधानिक बताते हुए तत्काल रिहाई और परिवार की पसंद के अस्पताल में भर्ती कराने का निर्देश देने की मांग की गई है। गीतांजलि आंग्मो ने आरोप लगाया कि अस्पताल प्रशासन उन्हें डिस्चार्ज करने या निजी अस्पताल में स्थानांतरित करने की अनुमति नहीं दे रहा है।

इस बीच, अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक संदेश जारी कर 20 जुलाई को प्रस्तावित संसद मार्च का समर्थन किया। उन्होंने अपने पोस्ट में पेपर लीक, अपनी कथित गैरकानूनी हिरासत और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने की अपील करते हुए इसे आजादी का दूसरा आंदोलन बताया।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !