Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-20

Adityapur News: अपराध नियंत्रण को लेकर RIT थाना क्षेत्र में चला विशेष चेकिंग अभियान

Adityapur: सरायकेला-खरसावां जिले में अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस लगातार एंटी क्राइम अभियान चला रही है। पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियरी के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाए जा रहे अभियान के तहत आदित्यपुर के RIT थाना क्षेत्र में विशेष वाहन जांच और संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी अभियान चलाया गया। थाना प्रभारी रविकांत पराशर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मार्ग संख्या-4 और मार्ग संख्या-32 में सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान आने-जाने वाले वाहनों के दस्तावेजों की जांच की गई और क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी गई।

आगे भी जारी रहेगा अभियान
अभियान के दौरान पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी। साथ ही आम लोगों से अपील की गई कि यदि उन्हें किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के लिए जिले में इस तरह का एंटी क्राइम चेकिंग अभियान आगे भी नियमित रूप से चलाया जाएगा।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !