Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-20

Jamshedpur News : गोलमुरी में पान दुकान का ताला तोड़कर चोरी, 50 हजार रुपये की नकदी व सिगरेट ले उड़े चोर

Jamshedpur News : गोलमुरी थाना क्षेत्र के देवन बगान में अज्ञात चोरों ने एक पान दुकान का ताला तोड़कर नकदी और सिगरेट की चोरी कर ली। घटना रविवार सुबह सामने आई, जब दुकान संचालक रोज की तरह दुकान खोलने पहुंचे।


दुकान मालिक रमेश कुमार (34), पिता हरिकिशुन प्रसाद, निवासी देवन बगान, गोलमुरी ने गोलमुरी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, 20 जुलाई की सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचे तो दुकान का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखने पर दुकान में रखी आईटीसी (ITC) और मार्लबोरो (Marlboro) कंपनी की बड़ी और छोटी सिगरेटें तथा नकद राशि गायब थी।


40 से 50 हजार रुपये के नुकसान का दावा

दुकानदार ने पुलिस को बताया कि चोरी गए सामान और नकदी की कुल कीमत लगभग 40 से 50 हजार रुपये है। उन्होंने अज्ञात चोरों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। गोलमुरी थाना पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और चोरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !