Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-20

BREAKING: RIT मोड़ पर युवक पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर हालत में TMH रेफर

BREAKING: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित RIT मोड़ के पास सोमवार को एक युवक पर धारदार हथियार से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। व्यस्त सड़क पर हुई इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घायल युवक को पहले गंगोत्री अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए टाटा मेन अस्पताल (TMH) रेफर कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया और एक युवक ने धारदार हथियार से दूसरे पर हमला कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि हमलावर ने सड़क पर घायल युवक का पीछा करते हुए उस पर कई वार किए। 

स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल
घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल युवक को तत्काल RIT मोड़ स्थित गंगोत्री अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए टाटा मेन अस्पताल रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के समय घायल युवक के साथ एक छोटा बच्चा भी मौजूद था। राहत की बात यह रही कि वह इस हमले की चपेट में नहीं आया और सुरक्षित बच गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।



WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !