Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-20

Ranchi News : मॉनसून और श्रावणी मेले के लिए NDRF अलर्ट, रांची, जमशेदपुर और देवघर में तैनात होंगी तीन टीमें

Ranchi News : झारखंड में मॉनसून के दौरान संभावित आपदाओं और देवघर में आयोजित होने वाले विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले को देखते हुए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। एनडीआरएफ की तीन विशेष टीमें राज्य के तीन प्रमुख शहरों रांची, जमशेदपुर और देवघर में तैनात की जाएंगी, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया जा सके।


एनडीआरएफ की 9वीं बटालियन के डिप्टी कमांडेंट विनय कुमार ने बताया कि सभी टीमें आधुनिक बचाव उपकरणों और प्रशिक्षित जवानों से पूरी तरह लैस हैं। टीमों के पास मोटर बोट, लाइफ जैकेट, डीप डाइविंग उपकरण, रस्सी बचाव किट, मेडिकल सहायता सामग्री, संचार उपकरण सहित अन्य जरूरी संसाधन उपलब्ध रहेंगे।

बरसाती नदियों और कठिन इलाकों के लिए विशेष रणनीति

विनय कुमार ने बताया कि झारखंड की बरसाती नदियों, तेज बहाव और पथरीले जल स्रोतों को ध्यान में रखते हुए विशेष रणनीति तैयार की गई है। एनडीआरएफ के जवान कठिन और दुर्गम क्षेत्रों में भी प्रभावी रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने के लिए प्रशिक्षित हैं। किसी भी आपदा की सूचना मिलते ही टीमें तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव अभियान शुरू करेंगी।

श्रावणी मेले में लाखों श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ और मॉनसून के दौरान बढ़ने वाले जोखिम को देखते हुए एनडीआरएफ स्थानीय प्रशासन और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के साथ समन्वय बनाकर लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए है। सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की गई हैं।

लोगों से सतर्क रहने की अपील

एनडीआरएफ ने आम लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान उफनती नदियों, नालों और जलाशयों के पास जाने से बचें। प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत स्थानीय प्रशासन या आपदा नियंत्रण कक्ष को सूचना दें, ताकि समय रहते राहत एवं बचाव कार्य प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सके।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !