Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-20

Jamshedpur News: बिरसानगर में पीएम आवास की 9वीं मंजिल से गिरकर 13 वर्षीय सचिन मुर्मू की मौत मामले में नया मोड़, पिता ने दो नाबालिग दोस्तों पर दर्ज कराई हत्या की FIR

Jamshedpur News: जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना की नौवीं मंजिल से गिरकर 13 वर्षीय सचिन मुर्मू की मौत के मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। घटना के बाद मृतक के पिता मांगस मुर्मू ने अपने बेटे के दो नाबालिग दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाते हुए बिरसानगर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सोमवार को पुलिस पूरे घटनाक्रम की हर पहलू से पड़ताल में जुटी रही।


पिता का आरोप- दोस्तों के साथ गया था सचिन

परिजनों के अनुसार, घटना वाले दिन दोनों नाबालिग दोस्त सचिन को घर से अपने साथ ले गए थे। पिता का कहना है कि सचिन उनके साथ जाने के लिए तैयार नहीं था, क्योंकि उसकी मां उसे दुकान ले जाने वाली थी। बावजूद इसके दोस्तों के कहने पर वह उनके साथ चला गया।


धक्का देकर हत्या की आशंका, निष्पक्ष जांच की मांग

मृतक के पिता ने आशंका जताई है कि खेल-खेल में या किसी विवाद के दौरान सचिन को नौवीं मंजिल से धक्का दिया गया होगा। उनका कहना है कि घटनास्थल पर जिस स्थिति में शव मिला, उससे मामला केवल हादसा नहीं बल्कि हत्या का प्रतीत होता है। उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की है।


पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार, हर पहलू की जांच में जुटी पुलिस

रविवार को एमजीएम मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव अपने साथ ले गए। बिरसानगर थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के पिता की शिकायत के आधार पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि यह हादसा था या इसके पीछे कोई आपराधिक साजिश थी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !