Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-20

Jamshedpur News : सीतारामडेरा में 7 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म, आरोपी की जमकर पिटाई, पहनाई जूते की माला

Jamshedpur News : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत देवनगर बस्ती से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ 7 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का संगीन मामला प्रकाश में आया है। मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता को अकेला पाकर क्षेत्र के ही 26 वर्षीय आरोपी गोगाई कर्मकार ने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी जैसे ही पीड़ित बच्ची के परिजनों और स्थानीय निवासियों को हुई, पूरी देवनगर बस्ती में भारी आक्रोश फैल गया।


आक्रोशित स्थानीय निवासियों ने आरोपी गोगाई कर्मकार को मौके पर ही धर दबोचा और उसे जूते की माला पहनाकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। घटना के बाद क्षेत्र में काफी समय तक तनाव का माहौल बना रहा।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !