Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-20

Adityapur Crime News: आदित्यपुर के RIT मोड़ पर युवक पर चापड़ से जानलेवा हमला, पैसे के लेन-देन में दोस्त ने ही दिया घटना को अंजाम, TMH में इलाज जारी

Adityapur: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित RIT मोड़ के पास सोमवार सुबह करीब 6 बजे एक युवक पर चापड़ से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में गंभीर रूप से घायल युवक की  पहचान रोहित हेमब्रम के रूप में हुई हैं. घटना के बाद पहले रोहित को गंगोत्री अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए टाटा मेन अस्पताल (TMH) रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

दोस्त ने ही किया हमला, पैसे के लेन-देन को लेकर हुआ विवाद
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घायल युवक रोहित और आरोपी विश्वनाथ पहले से एक-दूसरे को जानते थे। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों के मुताबिक, सोमवार सुबह दोनों की मुलाकात RIT मोड़ के पास हुई, जहां बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया। इसी बीच आरोपी ने चापड़ निकालकर युवक पर हमला कर दिया।

घायल की पत्नी ने क्या बताया
घायल युवक की पत्नी ने बताया कि उसका पति सुबह चाय पीने के लिए  RIT मोड़ गया हुआ था, तभी आरोपी वहां पहुंचा और उस पर अचानक चापड़ से कई वार कर दिए। घटना के समय आरोपी के साथ दो अन्य युवक भी मौजूद थे. उन्होंने बताया कि उनके पति का आरोपी से पहले परिचय था और दोनों के बीच पैसों के लेन-देन का विवाद चल रहा था। पत्नी का आरोप है कि आरोपी लगातार पैसे की मांग कर रहा था और इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा।

बच्चा भी था साथ, लेकिन सुरक्षित बचा
पत्नी के अनुसार, घटना के समय घायल युवक के साथ एक छोटा बच्चा भी मौजूद था। हमले के दौरान आरोपी उसकी ओर भी बढ़ा, लेकिन बच्चा मौके से भाग निकला और सुरक्षित बच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल घायल युवक का इलाज TMH में चल रहा है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।



WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !