Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-20

Jamtara News: जामताड़ा के कुंडहित में वज्रपात दौरान खेत में काम कर रहे 38 वर्षीय किसान की मौत

Jamtara News: झारखंड के जामताड़ा जिले के कुंडहित प्रखंड अंतर्गत भेलुआ पंचायत के बाघझापा मौजा में रविवार को वज्रपात की चपेट में आने से 38 वर्षीय किसान मुनिलाल सोरेन की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। 


तेज बारिश के बीच खेत में गिरी आकाशीय बिजली, मौके पर किसान की मौत

जानकारी के अनुसार, तेज बारिश शुरू होने पर मुनिलाल सोरेन धान की खेती की तैयारी के लिए खेत में ट्रैक्टर लगवाने गए थे। इसी दौरान अचानक तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

खेत में मुनिलाल को गिरा देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना कुंडहित थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, ग्रामीणों ने मुआवजे की उठाई मांग

घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आपदा राहत योजना के तहत शीघ्र मुआवजा देने की मांग की है। वहीं, लगातार हो रही बारिश और वज्रपात की घटनाओं को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले खेतों और पेड़ों के नीचे जाने से बचने की अपील की है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !