Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-20

Bihar News: बेतिया के लौरिया प्रखंड में सड़क निर्माण के सवाल पर बढ़ा विवाद, मुखिया और ब्लॉगर के बीच झड़प का वीडियो आया सामने

Bihar News: बिहार के बेतिया स्थित लौरिया प्रखंड के धमोरा पंचायत स्थित धमोरा गांव में सड़क निर्माण को लेकर पूछे गए सवाल पर विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया ब्लॉगर जमाल बिहारी (जमालुद्दीन हसन), जो वृंदावन गांव के निवासी हैं, सड़क निर्माण को लेकर पंचायत के मुखिया कमलेश कुमार से सवाल पूछ रहे थे। 


कैमरा ऑन होते ही बदले बयान

ब्लॉगर का आरोप है कि कैमरा बंद रहने के दौरान मुखिया ने कहा था कि सड़क निर्माण का प्रस्ताव पास हो चुका है, लेकिन कैमरा ऑन होते ही उन्होंने कहा कि सड़क का प्रस्ताव अभी पास ही नहीं हुआ है। इस पर ब्लॉगर ने सवाल किया कि कैमरा ऑफ और ऑन होने पर अलग-अलग बयान क्यों दिए जा रहे हैं।

सवाल पूछते ही भड़के मुखिया

आरोप है कि सवाल पूछे जाने से नाराज मुखिया कमलेश कुमार ने ब्लॉगर के साथ मारपीट कर दी। थप्पड़ और घूंसों से हमला किए जाने की पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, मामले में दोनों पक्षों की ओर से अब तक किसी आधिकारिक कानूनी कार्रवाई की पुष्टि नहीं हुई है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !