Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-27

Gamhariya Illegal Alcohol Seized: गम्हरिया में 945 लीटर अवैध शराब जब्त, एक गिरफ्तार

गम्हरिया: उपायुक्त नितीश कुमार सिंह के निर्देश पर उत्पाद अधीक्षक सौरभ तिवारी की अगुवाई में उत्पाद विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। शुक्रवार को गम्हरिया थाना क्षेत्र के रायबासा इलाके में स्थित एक घर में छापेमारी की गई।

इस दौरान 105 पेटी अवैध विदेशी शराब जब्त की गई, जिसमें किंग्स गोल्ड व्हिस्की की 750 एमएल की बोतलें शामिल थीं। कुल मिलाकर 945 लीटर शराब बरामद हुई है। इन बोतलों पर "फॉर सेल इन अरुणाचल प्रदेश" अंकित था, जो झारखंड राज्य में अवैध बिक्री की पुष्टि करता है।

मौके से एक सुजुकी स्कूटी भी जब्त की गई और रोहित कुमार नामक एक युवक को गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ उत्पाद अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रारंभिक पूछताछ के आधार पर अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है। गिरफ्तार व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

छापेमारी में अवर निरीक्षक नीरज कुमार, सहायक शिवनाथ राम, सहायक अवर निरीक्षक, स्थानीय पुलिस बल तथा गृह रक्षा वाहिनी के सदस्य शामिल थे।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !