Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-20

Jamshedpur News: बागबेड़ा में पाइपलाइन लीकेज से सड़क पर जलजमाव, पंसस ने PHED से की तत्काल कार्रवाई की मांग

Jamshedpur News: बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत के कुंवर सिंह मैदान रोड नंबर-3 में पाइपलाइन इंटर कनेक्शन का काम पूरा होने के बाद अब स्थानीय लोगों को नई परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. पाइपलाइन से लगातार हो रहे जल रिसाव, टूटी स्लैब और अधूरे निर्माण कार्य को लेकर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता सुमित कुमार को ज्ञापन सौंपकर जल्द समाधान की मांग की है.

सुनील गुप्ता ने बताया कि इंटर कनेक्शन के बाद करीब 50 घरों तक पेयजल आपूर्ति शुरू हो चुकी है, लेकिन पाइपलाइन में लीकेज होने से रोजाना बड़ी मात्रा में पानी बर्बाद हो रहा है. सड़क पर लगातार पानी बहने से जलजमाव की स्थिति बन गई है, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है.

उन्होंने कहा कि कार्य के दौरान तोड़ी गई स्लैब अब तक ठीक नहीं की गई है. साथ ही खुदाई के बाद सड़क और आसपास का हिस्सा भी पूर्ववत नहीं बनाया गया है. इससे दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है और लोगों का आवागमन भी प्रभावित हो रहा है.

पंचायत समिति सदस्य ने मांग की कि पाइपलाइन की लीकेज तत्काल ठीक कराई जाए, क्षतिग्रस्त स्लैब की मरम्मत की जाए और खुदाई वाले हिस्से का जल्द पक्कीकरण कराया जाए. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तय समय में काम पूरा नहीं हुआ तो संबंधित संवेदक को ब्लैकलिस्ट कर उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए.



मामले को गंभीरता से लेते हुए पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता सुमित कुमार ने कनीय अभियंता आशुतोष को तत्काल अधूरे कार्य पूरे कराने का निर्देश दिया. साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण एजेंसी की लापरवाही सामने आने पर उसके खिलाफ विभागीय नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !