Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-20

Jamshedpur News: जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने NH-33 पर निर्माणाधीन फोरलेन सिग्नेचर ब्रिज का किया निरीक्षण, कहा- "तय समय में पूरा होगा काम"

Jamshedpur News: जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने मंगलवार को लिट्टी चौक से भिलाई पहाड़ी तक NH-33 पर निर्माणाधीन फोरलेन सिग्नेचर ब्रिज परियोजना का निरीक्षण किया. उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों व एजेंसी के प्रतिनिधियों से काम की स्थिति की जानकारी ली.

निरीक्षण के बाद विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि परियोजना की निर्धारित समय-सीमा एक वर्ष है और उन्हें पूरा विश्वास है कि तय अवधि के भीतर फोरलेन सड़क और सिग्नेचर ब्रिज का निर्माण पूरा हो जाएगा. उन्होंने कहा कि फिलहाल मानसून के कारण काम की रफ्तार कुछ धीमी हुई है, लेकिन बारिश का मौसम समाप्त होते ही निर्माण कार्य और तेज किया जाएगा.

उन्होंने बताया कि यह वही सिग्नेचर ब्रिज है, जिसकी आधारशिला पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के कार्यकाल में रखी गई थी. लंबे समय तक विभिन्न तकनीकी और प्रशासनिक कारणों से परियोजना प्रभावित रही, लेकिन अब सभी बाधाएं दूर हो चुकी हैं और निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है.

पूर्णिमा साहू ने कहा कि लगातार इस मुद्दे को उठाया और संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर कार्य को आगे बढ़ाने का प्रयास किया.



उन्होंने कहा कि फोरलेन सिग्नेचर ब्रिज बनने के बाद इस क्षेत्र में वर्षों से चली आ रही जाम की समस्या काफी हद तक खत्म होगी. साथ ही लोगों का आवागमन सुरक्षित, तेज और सुगम होगा. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए और तय समय के भीतर परियोजना पूरी की जाए.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !