Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-20

Jamshedpur News : SIR-2026: विशेष सहायता शिविरों का डीईओ ने किया निरीक्षण, मतदाताओं से जल्द इन्यूमरेशन फॉर्म जमा करने की अपील

Jamshedpur News : विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान के तहत जिले के सभी मतदान केंद्रों पर 18 और 20 जुलाई को विशेष सहायता शिविर आयोजित किए गए। शिविरों में मतदाताओं को इन्यूमरेशन फॉर्म उपलब्ध कराने, फॉर्म भरने में सहयोग, जमा कराने के साथ-साथ डिजिटाइजेशन और मैपिंग से संबंधित सहायता प्रदान की गई।


विशेष सहायता शिविर के अंतिम दिन जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन ने मानपीटा, घोड़ाबांधा और बर्मामाइंस क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बीएलओ द्वारा इन्यूमरेशन फॉर्म के वितरण, संग्रहण, डिजिटाइजेशन और मतदाताओं को दी जा रही सहायता का जायजा लिया तथा सभी कार्य समय-सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए।

ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से जल्द फॉर्म जमा करने की अपील

उपायुक्त राजीव रंजन ने कहा कि विशेष सहायता शिविरों का उद्देश्य प्रत्येक पात्र मतदाता को इन्यूमरेशन फॉर्म भरने और जमा करने में हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराना था। उन्होंने उन मतदाताओं से अपील की, जिन्होंने अभी तक ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से फॉर्म भरकर हस्ताक्षर सहित बीएलओ को जमा नहीं किया है, वे बिना विलंब ऐसा करें, ताकि डिजिटाइजेशन का कार्य समय पर पूरा किया जा सके।

उन्होंने बताया कि वर्तमान मतदाता सूची में दर्ज सभी मतदाताओं के लिए इन्यूमरेशन फॉर्म बीएलओ के माध्यम से घर-घर पहुंचाया गया है। मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन की प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए सभी मतदाताओं का सहयोग आवश्यक है।

निरीक्षण के दौरान ईआरओ सह अपर उपायुक्त अनुराग तिवारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह, संबंधित बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर, कंप्यूटर ऑपरेटर तथा बड़ी संख्या में मतदाता मौजूद रहे।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !