Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-20

Adityapur News: आदित्यपुर में महिला ने बेटी से दुष्कर्म और हत्या का लगाया आरोप, थाना पहुंचकर की जांच की मांग

Adityapur News: Adityapur News: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली दीपाली दास ने सोमवार को थाना पहुंचकर एक लिखित शिकायत दी. भिक्षावृत्ति कर जीवनयापन करने वाली दीपाली दास ने अपनी शिकायत में परिवार के कुछ सदस्यों पर गंभीर आरोप लगाए हैं.


दीपाली दास का आरोप है कि उनकी 29 वर्षीय दिव्यांग बेटी के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई. शिकायत में उन्होंने अपने भाइयों को आरोपी ठहराया है. साथ ही दावा किया है कि गांव के कुछ अन्य लोग भी इस मामले में उनका सहयोग कर रहे हैं.

महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें मानसिक रूप से अस्वस्थ साबित करने की कोशिश की जा रही है, ताकि उनकी करोड़ों रुपये मूल्य की जमीन पर अवैध कब्जा किया जा सके. उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

आदित्यपुर थाना पुलिस ने शिकायत प्राप्त होने की पुष्टि करते हुए मामले की जांच शुरू करने की बात कही है. पुलिस का कहना है कि शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है. जांच पूरी होने के बाद ही मामले के तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि हो सकेगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !