Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-21

Ramgarh News : रामगढ़ में साइबर ठगी गिरोह का आरोपी गिरफ्तार, फर्जी बैंक खाते और सिम से चल रहा था नेटवर्क, महिलाओं के नाम पर खुलवाए जाते थे खाते

Ramgarh News : साइबर अपराध थाना पुलिस ने साइबर ठगी के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मो. अस्फाक उर्फ मो. सलमान उर्फ काला (24 वर्ष) के रूप में हुई है। उस पर महिलाओं के नाम पर बैंक खाते खुलवाकर और उनके नाम से सिम कार्ड लेकर साइबर ठगी के नेटवर्क में इस्तेमाल करने का आरोप है।


पुलिस के अनुसार, इस मामले में पहले ही अबु तालिब और सरफराज उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया।

फर्जी दस्तावेजों के जरिए ठगी नेटवर्क की जांच तेज

गिरफ्तार आरोपी के पास से दूसरे लोगों के नाम पर जारी तीन एटीएम कार्ड और फर्जी सिम वाला एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। पुलिस बरामद सामान के आधार पर साइबर ठगी के पूरे नेटवर्क और उससे जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है।

पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले में गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है और साइबर ठगी के नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है।

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे अपना बैंक खाता, एटीएम कार्ड, ओटीपी या सिम कार्ड किसी अन्य व्यक्ति को उपयोग के लिए न दें। ऐसा करना न केवल साइबर अपराध को बढ़ावा देता है, बल्कि संबंधित व्यक्ति को कानूनी परेशानी में भी डाल सकता है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !