Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-21

Adityapur News: आदित्यपुर दिन्दली बस्ती में मां विपत्तारिणी पूजा, हजारों श्रद्धालुओं ने की आराधना

Adityapur: दिन्दली बस्ती स्थित शिव मंदिर प्रांगण में मंगलवार को मां विपत्तारिणी पूजा का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ किया गया। पूजा को लेकर सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। बड़ी संख्या में महिलाओं ने पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और मंगल कामना की। मां विपत्तारिणी पूजा का आयोजन पिछले 27 वर्षों से खगेन दास, कपिल दास और उनके परिवार की ओर से किया जा रहा है। परिवार की सदस्य सागरिका दास ने बताया कि वर्ष 2002 से उनके पिता खगेन दास, माता मिथिला दास और परिवार के अन्य सदस्यों ने मिलकर इस धार्मिक परंपरा की शुरुआत की थी, जो अब क्षेत्र के प्रमुख आयोजनों में शामिल हो गई है।

विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चना
पूजा के दौरान मां विपत्तारिणी को परंपरा के अनुसार 13 प्रकार के फल और फूल अर्पित किए गए और महाभोग लगाया गया। पंडित उज्ज्वल कुमार रथ ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न कराई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मां से परिवार की सुख-शांति, बाधाओं के निवारण और कल्याण की प्रार्थना की। पूजा के बाद मंदिर परिसर में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें स्थानीय लोगों के साथ दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में पार्षद राजरानी महतो, मिथिला दास, सागरिका दास समेत कई स्थानीय लोग मौजूद रहे। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर मां विपत्तारिणी के जयकारों से गूंजता रहा और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !