Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-21

Ranchi News : नीट पेपर लीक पर इरफान अंसारी का केंद्र पर हमला, बोले- छात्रों को न्याय देने के बजाय बरसाई गई लाठियां

Ranchi News : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने नीट पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक की वजह से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ, लेकिन दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने के बजाय इंसाफ मांग रहे छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया।


डॉ. अंसारी ने कहा कि गरीब और मध्यमवर्गीय परिवार अपने बच्चों को डॉक्टर बनाने के लिए वर्षों तक मेहनत और संघर्ष करते हैं। ऐसे में पेपर लीक जैसी घटनाएं उनकी उम्मीदों और मेहनत पर पानी फेर देती हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को छात्रों की समस्याएं सुननी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए, न कि आंदोलन कर रहे युवाओं पर पुलिस बल का प्रयोग करना चाहिए।

भाजपा पर साधा निशाना, छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन

स्वास्थ्य मंत्री ने भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि युवाओं के मूल मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षा और रोजगार जैसे गंभीर सवालों पर सरकार जवाब देने से बच रही है। डॉ. इरफान अंसारी ने आंदोलन कर रहे छात्रों का समर्थन करते हुए कहा कि कांग्रेस उनके साथ मजबूती से खड़ी है और छात्रों को न्याय दिलाने की लड़ाई आगे भी जारी रहेगी।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !