Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-21

Ranchi News : कांग्रेस का नया संगठनात्मक फॉर्मूला, हर 15 दिन होगी मंत्रियों की बैठक, एक राय के बाद ही देंगे बयान

Ranchi News : झारखंड कांग्रेस ने संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय के लिए नई रणनीति तैयार की है। पार्टी ने फैसला किया है कि अब किसी भी बड़े मुद्दे पर सार्वजनिक बयान देने से पहले सभी मंत्री आपस में चर्चा करेंगे। साझा सहमति बनने के बाद ही पार्टी की आधिकारिक राय एक स्वर में जनता के सामने रखी जाएगी।


प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने बताया कि इसके लिए अब प्रत्येक 15 दिन पर मंत्रियों की नियमित बैठक होगी। इन बैठकों में जनहित और सरकार से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही मंत्रियों का एक विशेष फोरम भी बनाया जाएगा, जो समन्वय और रणनीति तय करेगा।

जनसंपर्क अभियान के तहत जिलों का दौरा करेंगे मंत्री

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि अगले छह महीने तक प्रमंडल स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत सभी मंत्री अगले दो महीने के भीतर विभिन्न जिलों का दौरा करेंगे और कार्यकर्ताओं तथा आम लोगों से सीधे संवाद स्थापित करेंगे।

के. राजू ने कहा कि झारखंड में अनुसूचित जाति आयोग के गठन को लेकर कांग्रेस लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी सामाजिक न्याय और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए सरकार और संगठन के बीच बेहतर तालमेल के साथ आगे बढ़ेगी।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !