Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-21

NEET Paper Leak Movement: NEET पेपर लीक पर बढ़ा राजनीतिक संग्राम, हाथों में सांकेतिक हथकड़ी पहन PM आवास के बाहर धरने पर बैठे राहुल-खड़गे

NEET Paper Leak Movement: NEET पेपर लीक और छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर कांग्रेस ने अपना विरोध और तेज कर दिया है. संसद से शुरू हुआ आंदोलन अब प्रधानमंत्री आवास तक पहुंच गया है. मंगलवार को कांग्रेस की शीर्ष लीडरशिप प्रधानमंत्री के सरकारी आवास “7 लोक कल्याण मार्ग” के बाहर धरने पर बैठ गई और केंद्र सरकार से छात्रों के मुद्दे पर जवाब मांगा.

धरने में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए. प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने हाथों में सांकेतिक हथकड़ियां पहनकर विरोध जताया. पार्टी का आरोप है कि परीक्षा में हुई कथित अनियमितताओं और छात्रों पर पुलिस कार्रवाई ने युवाओं का भरोसा तोड़ा है.

जन्मदिन पर सड़क पर उतरे खड़गे
प्रदर्शन के दिन कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का जन्मदिन भी था. इसके बावजूद उन्होंने किसी कार्यक्रम में शामिल होने के बजाय छात्रों के समर्थन में धरने में हिस्सा लिया. उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि छात्रों की आवाज को बलपूर्वक दबाने का प्रयास किया गया है और सरकार को इस पर जवाब देना होगा.

राहुल गांधी ने उठाए सरकार पर सवाल
धरने के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि यह लड़ाई केवल छात्रों की नहीं, बल्कि उन लाखों परिवारों की है जिनके बच्चे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की मांग की. राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म “एक्स” पर भी लोगों से छात्रों के समर्थन में आगे आने की अपील की.



सरकार ने शुरू की बातचीत की कोशिश
प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार की ओर से केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह राहुल गांधी से मिलने पहुंचे. बताया गया कि उन्होंने कांग्रेस नेताओं से बातचीत कर गतिरोध खत्म करने का प्रयास किया. इसके बाद जितेंद्र सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. इस बैठक में केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन भी मौजूद रहे.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !