Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-22

Palamu News : रामपुर हत्याकांड में पुलिस के दबाव का असर, तीन नामजद आरोपियों ने कोर्ट में किया सरेंडर

Palamu News : जिले के चर्चित रामपुर हत्याकांड में फरार चल रहे तीन नामजद आरोपियों ने पुलिस के बढ़ते दबाव के बाद बुधवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। सरेंडर करने वालों में जयराम सिंह, बादल सिंह और चंदन सिंह शामिल हैं।


मुख्य आरोपी पहले ही कर चुका है आत्मसमर्पण

इससे पहले हत्याकांड का मुख्य आरोपी मंटू सिंह न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण कर चुका है। वहीं, मामले के दो अन्य आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

लगातार छापेमारी के बाद बढ़ा दबाव, जमीन विवाद में हुई थी गोलीबारी

चैनपुर थाना प्रभारी लाल जी ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी और दबिश दी जा रही थी। पुलिस के बढ़ते दबाव के कारण तीनों आरोपियों ने न्यायालय में सरेंडर किया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

गौरतलब है कि 23 मई को चैनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में 17 एकड़ से अधिक गैर-मजरुआ जमीन पर कब्जा और निर्माण कार्य को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प और गोलीबारी हुई थी। इस घटना में सिकंदर चौधरी की गोली लगने से मौत हो गई थी, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए थे। मामले में मुख्य आरोपी मंटू सिंह समेत 17 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई थी। घटना के बाद से पुलिस लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चला रही थी।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !