Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-22

Jamshedpur News: रक्षाबंधन पर साकची सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में होगी "राखी बनाओ प्रतियोगिता", डाक विभाग ने शुरू की पहल

Jamshedpur News: रक्षाबंधन के अवसर पर डाक विभाग द्वारा प्रस्तावित “राखी बनाओ प्रतियोगिता” को लेकर सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस (गर्ल्स), साकची की प्रभारी प्राचार्या श्वेता से मुलाकात की गई। इस दौरान प्रतियोगिता के उद्देश्य और विद्यार्थियों की भागीदारी को लेकर विस्तार से चर्चा हुई तथा विद्यालय में इस प्रतियोगिता के आयोजन का अनुरोध किया गया।


प्रभारी प्राचार्या श्वेता ने इस पहल को पारिवारिक मूल्यों और भारतीय संस्कृति से जोड़ने वाला सराहनीय प्रयास बताया। उन्होंने कहा कि स्वयं बनाई गई राखी को डाक के माध्यम से भाई तक पहुंचाना भाई-बहन के रिश्ते को और अधिक भावनात्मक बनाएगा। उनके अनुसार, यह प्रतियोगिता बच्चों में रचनात्मकता के साथ-साथ पारिवारिक जुड़ाव और पारंपरिक त्योहारों के महत्व को भी मजबूत करने का अवसर प्रदान करेगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !