Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-22

Ranchi News: भाजपा के घेराव पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- "असली मुद्दों से जनता का ध्यान भटका रही है भाजपा"

Ranchi News: झारखंड भाजपा के कांग्रेस कार्यालय घेराव कार्यक्रम पर प्रदेश कांग्रेस ने पलटवार किया है. पार्टी ने आरोप लगाया कि भाजपा का यह प्रदर्शन जनता के मूल मुद्दों से ध्यान हटाने की राजनीतिक कवायद है. कांग्रेस का कहना है कि महंगाई, बेरोजगारी, पेपर लीक और किसानों की समस्याओं जैसे गंभीर सवालों का जवाब देने के बजाय भाजपा विपक्ष को निशाना बना रही है.

"केंद्र सरकार अपनी नाकामियां छिपा रही है"
प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा कि भाजपा लंबे समय से केंद्र की सत्ता में है, लेकिन युवाओं, किसानों और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर जवाब देने से बच रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि जनता के सवालों का सामना करने के बजाय भाजपा राजनीतिक प्रदर्शन कर माहौल भटकाने की कोशिश कर रही है.

बारिश के बीच कांग्रेस कार्यकर्ता रहे डटे
कांग्रेस ने दावा किया कि भाजपा के घेराव कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने मजबूती से मोर्चा संभाला. तेज बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश कार्यालय के बाहर मौजूद रहे और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की.

"कांग्रेस की आवाज दबाई नहीं जा सकती"
राकेश सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रही है और आगे भी करती रहेगी. उन्होंने कहा कि राजनीतिक दबाव बनाकर कांग्रेस की आवाज को दबाया नहीं जा सकता.



लोकतांत्रिक संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप
कांग्रेस ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह रोजगार, महंगाई, पेपर लीक और किसानों जैसे मुद्दों पर जवाब देने के बजाय विपक्ष पर हमलावर है. पार्टी का कहना है कि लोकतांत्रिक संस्थाओं का इस्तेमाल राजनीतिक दबाव बनाने के लिए किया जा रहा है. कांग्रेस ने दोहराया कि वह जनता के मुद्दों को सड़क से लेकर सदन तक उठाती रहेगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !