Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-22

Bokaro News: 4 अगस्त को बोकारो में अनावरित होगी “दिशोम गुरु” शिबू सोरेन की आदमकद प्रतिमा, झामुमो आयोजित करेगा भव्य कार्यक्रम

Bokaro News: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक एवं दिवंगत सुप्रीमो शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि 4 अगस्त को बोकारो में उनकी आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। कार्यक्रम को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए झामुमो बोकारो जिला कमेटी की बैठक जिला अध्यक्ष रतनलाल मांझी की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें तैयारियों और कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। 


पहली पुण्यतिथि पर ऐतिहासिक आयोजन की तैयारी

बैठक में निर्णय लिया गया कि पहली पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए विभिन्न स्तरों पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं और कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

झामुमो बोकारो जिला अध्यक्ष रतनलाल मांझी ने कहा कि शिबू सोरेन का बोकारो से विशेष लगाव रहा है और उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतिमा स्थापना के लिए उपयुक्त स्थान का चयन किया जा रहा है तथा सभी तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !