Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-22

Jharkhand News: झारखंड के दो सीनियर IPS अफसरों को मिली केंद्रीय प्रतिनियुक्ति, पुलिस मुख्यालय ने जारी किया विरमन आदेश

Jharkhand IPS Deputation: झारखंड कैडर के दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है. गृह मंत्रालय के निर्देश के बाद पुलिस मुख्यालय ने दोनों अधिकारियों को विरमित करने का आदेश जारी कर दिया है. इनमें 2006 बैच की आईपीएस अधिकारी अन्नेपु विजयालक्ष्मी और 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी चंदन कुमार झा शामिल हैं.

अन्नेपु विजयालक्ष्मी होंगी CRPF में IG
वर्तमान में झारखंड पुलिस में आईजी (प्रशिक्षण) के पद पर कार्यरत 2006 बैच की आईपीएस अधिकारी अन्नेपु विजयालक्ष्मी अब केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में महानिरीक्षक (IG) के पद पर अपनी सेवाएं देंगी. गृह मंत्रालय के निर्देश के बाद झारखंड पुलिस मुख्यालय ने उन्हें केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए औपचारिक रूप से विरमित कर दिया है. आदेश के अनुसार, वर्तमान पद का प्रभार छोड़ने की तिथि से उनकी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति प्रभावी मानी जाएगी.

चंदन कुमार झा CISF में बनेंगे DIG
वहीं, झारखंड कैडर के 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी चंदन कुमार झा को भी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए रिलीव कर दिया गया है. वर्तमान में वे CID में डीआईजी के पद पर कार्यरत हैं. अब वे केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में उप महानिरीक्षक (DIG) के रूप में अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगे. इस संबंध में झारखंड पुलिस मुख्यालय ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है.



गृह मंत्रालय के निर्देश पर जारी हुआ आदेश
दोनों अधिकारियों की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति गृह मंत्रालय, भारत सरकार की स्वीकृति के बाद हुई है. पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि संबंधित अधिकारी अपने वर्तमान पद का कार्यभार छोड़ने की तिथि से औपचारिक रूप से विरमित माने जाएंगे, ताकि वे अपने नए पद पर योगदान दे सकें.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !