Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-23

East Singhbhum News: कोवाली से आबकारी अधिनियम के मामले में वारंटी गिरफ्तार, कोर्ट में पेशी के बाद भेजा गया जेल

East Singhbhum: पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत कोवाली थाना पुलिस ने न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट का अनुपालन करते हुए हरिणा पंचायत के बोडडीह गांव निवासी नारायण दास को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया। पुलिस के अनुसार, नारायण दास के खिलाफ आबकारी अधिनियम से जुड़ा एक मामला काफी समय से लंबित था। इसी प्रकरण में अदालत ने उनके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। वारंट मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय में पेश किए जाने के बाद अदालत के निर्देश पर नारायण दास को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।



WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !