Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-23

Dhanbad Congress Protest : NEET पेपर लीक के विरोध में धनबाद में कांग्रेस का धरना, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

Dhanbad Congress Protest : NEET पेपर लीक मामले और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को रणधीर वर्मा चौक पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए निष्पक्ष जांच तथा दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।


शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठाई मांग

जिला कांग्रेस अध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में विरोध-प्रदर्शन आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि NEET परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक की घटनाओं से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि सरकार छात्रों के हितों की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाए।

छात्रों पर बल प्रयोग की निंदा

जिला प्रभारी शकील अहमद ने कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर परीक्षा में कथित अनियमितताओं के विरोध में आंदोलन कर रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा बल प्रयोग किया गया, जिसकी कांग्रेस निंदा करती है। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग दोहराई।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी छात्रों के हितों से जुड़े मुद्दों पर अपना आंदोलन आगे भी जारी रखेगी और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार से प्रभावी कार्रवाई की मांग करती रहेगी।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !