Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-23

Parliament Monsoon Session : संसद परिसर में NDA और विपक्ष आमने-सामने, NEET मुद्दे पर दोनों पक्षों का प्रदर्शन

Parliament Monsoon Session : संसद के मानसून सत्र के चौथे दिन गुरुवार को भी NEET पेपर लीक और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर संसद भवन परिसर में राजनीतिक टकराव देखने को मिला। इस दौरान पहली बार संसद परिसर में एनडीए और विपक्ष के सांसद आमने-सामने प्रदर्शन करते नजर आए।


मकर द्वार पर विपक्ष का प्रदर्शन

संसद के मकर द्वार के पास कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत इंडिया गठबंधन के सांसदों ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। विपक्षी सांसद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए नारेबाजी कर रहे थे।

NDA सांसदों ने भी किया विरोध प्रदर्शन

इसी दौरान एनडीए के सांसद भी विपक्ष के सामने विरोध प्रदर्शन करने लगे। दोनों पक्षों के बीच एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी होती रही। एनडीए सांसद प्रधानमंत्री आवास के बाहर 21 जुलाई को राहुल गांधी द्वारा दिए गए धरने का विरोध कर रहे थे। प्रदर्शन से पहले संसद भवन में इंडिया गठबंधन के नेताओं की बैठक भी हुई, जिसमें आगे की रणनीति पर चर्चा की गई।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !